फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में जांचा 150 मजदूरों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने भानुपल्ली-बैरी रेलवे टनल में कार्यरत कर्मचारी और मजदूरों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टर कुलदीप अवस्थी ने 150 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि शिविर में हेपेटाइटिस बी और सी के अलावा भी बहुत से टेस्ट किए गए। ताकि यदि किसी को इसकी शिकायत है तो उसका इलाज समय पर किया जा सके। उन्होंने मजदूरों को हेपेटाइटिस और एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी प्रदान की। हेपेटाइटिस मूल रूप से लीवर से जुड़ी बीमारी है। यह वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई प्रकार का होता है। पृथ्वी सिंह ने बताया कि एचआईवी/एड्स से जानकारी से ही बचा जा सकता है। इस अवसर पर राजेश शर्मा, डॉक्टर कुलदीप अवस्थी, स्वास्थ्य विभाग से पृथ्वी पठानिया, लैब टेक्नीशियन मनोज शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें