फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं की सड़कों पर ओवरलोड वाहन और ट्रिपल राइडिंग से खतरे में जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे चालक, हादसों को दे रही न्योता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सड़क हादसों में हो रही बढ़ोतरी के बावजूद जिले में वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। घुमारवीं की सड़कों पर ओवरलोड वाहन और ट्रिपल राइडिंग अकसर देखी जा सकती है, जिससे वाहन चालक अपने साथ लोगों की जान को खतरे में डालकर चल रहे हैं। इसके अलावा मालवाहक वाहनों में भी सवारियों को ढोने का सिलसिला जारी है। यातायात नियमों की पालना करने और यातायात नियमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरुकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसके बाद भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बिना किसी डर के ट्राला और जीप में सवारियां ढो रहे हैं। मालवाहक वाहनों में जिस तरह से लोग भरे होते हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो एक साथ कई जानें जा सकती हैं। वहीं, कार्रवाई के नाम पर मात्र औपचारिकताएं होती हैं। दधोल, भराड़ी, डंगार, घुमारवीं, बरठीं, कुठेड़ा, भगेड़ आदि कस्बों में ट्रिपल राइडिंग आम देखी जा सकती है। अधिकतर प्रवासी लोग एक बाइक पर चार-चार बैठे होते हैं। दिहाड़ी पर जाने की जल्दी में बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। युवतियां भी बिना हेलमेट के स्कूटी चलाती आम देखने को मिलती हैं। यातायात नियमों की अवहेलना के साथ ही शाम ढलते ही शराब पीकर चालक वाहन चलाते भी आम देखने को मिलते हैं। थानों में एल्को सेंशर धूल फांक रहे हैं। हाईवे और लिंक सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ती हुई आम देखी जाती हैं। ओवर स्पीड वाहनों के चालान करने के लिए थानों में स्पीडोमीटर तो मौजूद हैं, लेकिन इनका उपयोग न के बराबर हो रहा है। इस प्रकार की लापरवाही बड़े हादसों को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियम न मानने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। क्षेत्र भर में विशेष मुहिम के तहत इस कार्रवाई को किया जाएगा, जो भी यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा जाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें