फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेला : स्टार नाइट में महालक्ष्मी अय्यर मचाएंगी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग कुलदीप शर्मा भी दर्शकों का करेंगे मनोरंजन
विज्ञापन

पार्श्व गायक श्रीराम अय्यर, पंजाबी गायक अमृत मान भी देंगे प्रस्तुतियां
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे मेले का शुभारंभ, समापन पर मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बॉलीवुड फेम लौंग दा लशकारा महालक्ष्मी अय्यर इस वर्ष लवी मेले स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुतियां देंगी। वहीं पार्श्व गायक श्रीराम अय्यर भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं नाटी किंग के नाम से मशहूर कुलदीप शर्मा भी अपने पहाड़ी तरानों से रामपुर वासियाें का मनोरंजन करेंगे। पंजाबी गायक अमृत मान और प्रदेश के जिलाें के लोक कलाकार भी से सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में शोभा बढ़ाएंगे।
गौरतलब है कि रामपुर में शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मेले का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 11 नवंबर को करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अमृत मान पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 13 नवंबर की शाम पहाड़ी गायकों के नाम रहेगी। बुशहर नाइट के नाम से मशहूर सांस्कृतिक संध्या में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इस संध्या में बुशैहरी कलाकारों सहित पहाड़ी गायक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर को महालक्ष्मी अय्यर और श्रीराम अय्यर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। महालक्ष्मी अय्यर ने लौंग दा लशकारा... फलक तक.... तेनू लेके.... ऐ अजनबी..... जय हो जैसे गानों में अपनी आवाज दी है। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। इस वर्ष भी मेले के दौरान स्थानीय और पहाड़ी कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। इसके लिए हर दिन क्रमवार मौका दिया जाएगा। इतनी ही नहीं स्कूली बच्चे भी मनमोहक प्रस्तुतियों से धमाल मचाएंगें। इसके लिए पहले ही रामपुर स्थित स्कूलों का समय व दिन तय कर दिया है। इस बार उत्तर क्षेत्र के सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, राजस्थान बहुरूपिया कच्ची घोड़ी, बायोस्कोप व कठपुतली के रंग भी सांस्कृतिक संध्या में बिखरेंगे।
लवी मेले के दौरान 11 से 14 नवंबर तक रात्रि कार्यक्रम 6 से 10 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। एक स्टार नाइट रात्रि 12 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें