फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों ने की बंबर ठाकुर पर दिए बयान की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, पूर्व विधायक पर लगाए आरोप बेबुनियाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर भाजपा की ओर से जमीन खरीद पर की गई टिप्पणी की कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों ने निंदा की है। पूर्व पदाधिकारियों ने बंबर ठाकुर पर लगाए आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव श्रीराम शर्मा, सदर कांग्रेस के पूर्व सचिव योगराज, अभिनव शर्मा, विशाल चंदेल, अमित दत्त, कंदरौर पंचायत की प्रधान सोमा देवी, सिहड़ा पंचायत के प्रधान सरोज कुमार आदि ने संयुक्त बयान में बताया कि विधायक बनने से पहले बंबर ठाकुर के पास बसें, जेसीबी, हैंडपंप लगाने की मशीन थी। इसके अलावा उनकी अधिकतर भूमि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन में चली गई। बंबर ठाकुर ने जमीन के बदले मिले पैसों से जमीन खरीदी। बंबर ठाकुर जब विधायक थे तो उन्होंने सदर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी। भाजपा के पदाधिकारी बंबर ठाकुर पर बेतुकी बयान बाजी कर रहे हैं। इस तरह की घटिया बयानबाजी करने से पहले भाजपा के नेताओं को अपना कद देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें