फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध भट्ठियां और 7400 लीटर लाहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी पुलिस थाना के अंतर्गत मजारी गांव में अभी तक की सबसे बड़ी लाहन की खेप पकड़ी गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने रविवार सुबह करीब पांच बजे मजारी गांव में दबिश दी। खड्ड के किनारे चलती भट्ठियों से लाहन के 37 ड्रम पकड़े। इन ड्रमों में लगभग 7400 लीटर लाहन थी। पुलिस ने मौके पर ही अवैध लाहन और भट्ठियों को नष्ट कर दिया। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि खड्ड किनारे सरकारी जमीन पर अवैध शराब की भट्ठियां चल रही थीं। रविवार सुबह इनको नष्ट किया कर दिया गया। इससे पहले बसंत पंचमी के दौरान भी इसी गांव में लाहन के 24 ड्रम नष्ट किए गए थे। जबकि होला मोहल्ला में 12 ड्रम नष्ट किए गए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें