फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अस्पताल कर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव की महिला के साथ अस्पताल कर्मी द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार रात को थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।
जिस कारण सोमवार को दिन में वह दवाई लेने भराड़ी अस्पताल पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में मौजूद एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की।
वहीं उस स्वास्थ्य कर्मी ने उसके साथ छेड़खानी की। भराड़ी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया की महिला की शिकायत के आधार पर उक्त स्वास्थ्य कर्मी की खिलाफ धारा 354 के तहत उक्त मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें