फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एम्स में शुरू हुआ लेबर रूम कॉम्पलेक्स, उच्च जोखिम प्रसव की मिलेगी सुविधा

Thu, 16 Feb 2023 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-एम्स प्रशासन ने हवन पूजन के साथ किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में वीरवार को प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की ओर से लेबर रूम कॉम्पलेक्स का शुभारंभ किया गया। इसमें उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा मिलेगी। उच्च जोखिम प्रसव के लिए अब महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. वीर सिंह ने लेबर रुम कॉम्पलेक्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले उच्च जोखिम वाली स्थिति में महिलाओं को पीजीआई चंडीगढ़ और आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया जाता था। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था, लेकिन अब एम्स बिलासपुर में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। उच्च जोखिम वाली प्रसव की स्थिति जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी, ऑटोइम्यून रोग, भ्रूण वृद्धि प्रतिबंध और जन्मजात भ्रूण असामान्यताएं में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। एम्स बिलासपुर में इससे पहले यह सुविधा नहीं थी और न ही जिला के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर जोखिम वाली स्थिति में महिलाओं को प्रसव की सुविधा मिलती थी। मगर सुविधा अब एम्स में शुरू मिलने लगी है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें