फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कल्याण कला मंच की कार्यालय सचिव बनीं कुमारी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बध्यात में आयोजित हुई मंच की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच की मासिक बैठक बामटा पंचायत के बध्यात गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीत राम सुमन ने की। घुमारवीं की वीना वर्धन और बिलासपुर के रविंदर शर्मा विशेष अतिथि रहे। मंच संचालन राकेश मन्हास ने किया।
विज्ञापन

बैठक में भंज्वाणी की कुमारी पूजा को मंच के कार्यालय सचिव की जिम्मेवारी दी गई। सुशील पुंडीर को मंच के पर्यावरण संरक्षण योजना का संयोजक बनाया गया। सोशल मीडिया सेल का प्रभारी राकेश मन्हास को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद जीत राम सुमन ने सरस्वती वंदना और कैप्टन बीर सिंह चंदेल ने मंगल ध्वनि से समां बांध दिया। मंच के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास ने मंच के पंजीकरण की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। साथ ही जानकारी दी कि हिंदी बाल कविता संग्रह पुस्तक के लिए रचनाएं आमंत्रित करने का समय आगामी एक माह निश्चित किया गया । उन्होंने बताया की चार बाल कवियों से पुस्तक के लिए रचनाएं प्राप्त हुई हैं। इस मौके पर अमरनाथ धीमान, बीरी सिंह चंदेल, रविंद्र कमल, कुमारी आशा, गायत्री देवी आदि सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें