फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुलदीप बने संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ बिलासपुर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ बिलासपुर कार्यकारिणी का गठन प्रदेशाध्यक्ष मदन शांडिल्य, महासचिव अरुण पुरोहित, मुख्य सलाहकार अरुण कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गर्ग की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

मदन शांडिल्य ने कहा कि इस संघ की कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य देव भूमि हिमाचल प्रदेश में विलुप्त हो रहे देव वाणी संस्कृत भाषा एवं पुरातन संस्कारों का अपवर्धन करना है। प्रदेश में जो भी गतिविधियां संस्कृति और सनातन धर्म के विरुद्ध होंगी, ऐसे कुठारघाती षड्यंत्रों का संघ पुरजोर विरोध करेगा। कहा कि संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ बिलासपुर इसके लिए सेवा भाव से सदैव तत्पर रहेगा। इसी प्रतिज्ञा संकल्प के साथ निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कुलदीप कुमार को अध्यक्ष, नितिन को उपाध्यक्ष, सतीश को सचिव, कश्मीर को सह सचिव, देवेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी, ललित कुमार को कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार को संगठन मंत्री, सुनील भारद्वाज को मुख्य प्रवक्ता, पवन कुमार और अन्य पदाधिकारी और सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें