फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृष्णा बनीं पेंशनर वेलफेयर संघ जुखाला की वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sun, 25 May 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
-महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर के सभागार में हुई इकाई की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष संत राम कश्यप ने की।
विज्ञापन

बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए मासूम लोगों, उसके बाद बॉर्डर पर उत्पन्न तनातनी के बीच शहीद हुए सैनिकों और दिवंगत पेंशन साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद इकाई के साथ नए जुड़े हुए सदस्य कृष्ण कुमार और लेख राम ठाकुर का स्वागत किया गया। उसके बाद कृष्णा शर्मा को खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। बाबा राम ठाकुर का जिला कार्यकारिणी में चयन किया गया। उसके बाद इकाई के अध्यक्ष संतराम कश्यप ने जिला कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में सभी पेंशनर ने हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर दुख व्यक्त करते हुए पुन: एक बार पेंशनर के वित्तीय लाभों को यथाशीघ्र देने की गुहार लगाई। बैठक में उमा बंसल, बाल मुकुंद शर्मा, प्रेमलाल ठाकुर, रोशन लाल आदि वक्ताओं ने भाग लिया और विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें