फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्ट्रीट लाइट के इंतजार में कोसरियां वार्ड, अंधेरे से जूझ रहे 1200 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम ढलते ही सड़कों और गलियों में पसर रहा अंधेरा,महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

दुर्घटनाओं और चोरी की आशंका से भी सहमे हैं लोग
बरसात में और विकराल हो जाती है समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के कोसरियां वार्ड नंबर-6 के लोग आज भी स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। करीब 1200 की आबादी वाले इस वार्ड में शाम ढलते ही सड़कें और गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों का रात के समय घरों से बाहर निकलना जोखिम भरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। सुबह जल्दी स्कूल जाने और शाम को ट्यूशन अथवा स्कूल से लौटने वाले बच्चों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ती है। इससे अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। कई परिवार मजबूरी में बच्चों को लेने और छोड़ने स्वयं जाते हैं। वार्ड के बुजुर्गों का कहना है कि रात के समय मुख्य सड़क तक पहुंचना भी चुनौती बन गया है। अंधेरे के कारण सड़क पर पड़े गड्ढे, पत्थर और अन्य अवरोध दिखाई नहीं देते, जिससे गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं, क्योंकि पानी भरने और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं। कई बार सुनसान स्थानों पर युवकों के जमावड़े की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका के चलते लोग शाम के बाद अनावश्यक रूप से घरों से निकलने से बचते हैं। लोगों का कहना है कि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कोसरियां वार्ड अब भी इस मूलभूत सुविधा से वंचित है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएं तो न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड का सर्वे करवाकर आवश्यक स्थानों पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में जहां-जहां स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। संबंधित विभाग से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राजदीप सिंह, एसडीएम सदर,बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें