फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी थाना में नाबालिग के अपहरण पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्ची की मां ने बेटी के अपहरण होने की शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकता के तौर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की के अचानक लापता होने के कारण उसके परिजन सदमे में हैं। लापता लड़की की मां ने शिकायत में एक युवक का नाम भी बताया है कि उक्त युवक उनकी नाबालिक बेटी को अगवा कर ले गया है। मामला सामने आते ही डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने स्वयं उस स्थान का मुआयना कर जरूरी सबूत इकट्ठे किए। जहां से लड़की गायब हुई बताई जा रही है।
लड़की की मां ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बीती 16 जुलाई को उनकी बेटी किसी काम से लदरौर गई हुई थी। लेकिन वो वापिस घर नहीं लौटी। उन्होंने बेटी को हर जगह रिश्तेदारी व सहेलियों के पास ढूंढा। लेकिन उसका कोई पता न चल सका। लापता की मां ने बेटी के अपहरण होने का शक जाहिर करते हुए मंडी जिले के एक युवक का नाम भी पुलिस को बताया है। पा शक जताया है। बताया कि लड़की की उम्र अभी 17 साल है और वो कक्षा 12 की छात्रा है।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़की को खोजने के लिए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि लापता लड़की की मां की शिकायत के आधार पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर तलाश श्ुारू की जा चुकी है। प्राथमिकता के तौर पर मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें