फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में बनेगा खाटू श्याम मंदिर, कल होगा श्याम संकीर्तन

Thu, 09 Apr 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में प्रेस वार्ता में मौजूद हारे का सहारा कमरू श्याम सेवा समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सेवा समिति ने मंदिर का आकर्षक 3डी डिजाइन किया प्रस्तुत
विज्ञापन

समिति ने लोगों से आयोजन में भाग लेने का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हारे का सहारा कमरू श्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष कमल महाजन ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि शहर में शीघ्र ही एक भव्य एवं विशाल खाटू श्याम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर का आकर्षक 3डी डिजाइन प्रस्तुत किया गया, जिससे इसकी भव्यता और दिव्यता की झलक दिखाई गई।
कमल महाजन ने बताया कि समिति हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी चतुर्थ विशाल हनुमान संग श्याम संकीर्तन का आयोजन करने जा रही है। यह भव्य धार्मिक आयोजन शनिवार को शाम 6 बजे से होटल एमफॉरयू में होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था भी की गई है ताकि सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर सकें। उन्होंने बताया कि यह भजन संध्या बाबा श्याम जी के आशीर्वाद एवं स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से हो रही है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस, अभिषेक सोनी और उमंग शर्मा अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बाबा श्याम जी की भव्य रथ यात्रा एवं हनुमान जी की मनमोहक झांकी रहेगी। यह रथ यात्रा शनिवार को सुबह 11 बजे पूरे बाजार से होती हुई बाबा श्याम मंदिर तक पहुंचेगी। इसके पश्चात सायंकाल भजन संध्या का आयोजन होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पावन आयोजन में भाग लें। साथ ही प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य रथ यात्रा एवं झांकी में बाबा का निशान लेकर शामिल हो, ताकि आयोजन को और अधिक भव्य और यादगार बनाया जा सके। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष शुभम मदान, सचिव रिंकू दुग्गल, कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, उप कोषाध्यक्ष अखिल सोनी, मुख्य सलाहकार विशाल रतवान, मनजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें