युवाओं को आगे बढ़ाने का एक मजबूत मंच एनएसयूआई : ऋतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने अपने 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम किया। इस अवसर पर संगठन ने अपने 55 वर्षों के संघर्ष, सेवा और छात्र हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए नए संकल्प लिए।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव ऋतिक सोनी ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जाकर मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को आगे बढ़ाने का एक मजबूत मंच है, जिसने बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले आम घरों के युवाओं को भी पहचान और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में भले ही कुछ हासिल हो या न हो, लेकिन एनएसयूआई से मिला प्यार, पहचान और सम्मान उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर सिकंदर सिंह, सागर, गुरजीत, कुलदीप, अभिषेक, विशाल, हरीश, मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।