फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृषि सेवा सहकारी सभा के चुनाव में केवल सिंह, बलवीर, अवतार जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाकी छह सदस्य निर्विरोध चुने, जल्द होगी कमेटी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा की पांच वर्षीय चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। सहकारी सभा में 9 वार्डों के लिए सोमवार को चुनाव होना तय था, लेकिन मतदान से पहले 6 वार्डों के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। आम सहमति न बनने के कारण तीन वार्ड में मतदान हुआ।
विज्ञापन

वार्ड एक छोटी बिल्लौर से केवल सिंह को 76 और कमल कृष्ण को 53 मत प्राप्त हुए। केवल सिंह को 13 मतों से विजय घोषित किया गया। वार्ड नंबर-2 बड़वाड़, झंडूता बाजार से बलवीर सिंह को 71 और मनजीत सिंह को 65 मत प्राप्त हुए। बलवीर सिंह को 6 मतों से विजय घोषित किया गया। वार्ड नंबर 5 बड़ी बिल्लौर, रोपड़ी से अवतार सिंह को 33 और अनिल कुमार को 31 मत मिले। अवतार सिंह को दो मतों से विजय घोषित किया। सहकारी सभाएं के निरीक्षक कमलेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किए गए। सहकारी सभा के सचिवों की तैनाती की गई थी। झंडू मकराना वार्ड से दलजीत सिंह, बडी बिल्लौर से हेमराज, पपलाह मरेटी से सोहन लाल, गेहरी कोलका से जगरूप सिंह, प्राहू धराड़ से जगदीश राम, अमरोहा से जोगिंद्र सिंह को निर्विरोध चुना गया। आगामी पांच साल के लिए सहकारी सभा के लिए सदस्य नियुक्त किए गए है। जल्द ही 9 सदस्य कमेटी में से प्रधान, उप प्रधान चुन कर नई कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें