फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर अनिल जमवाल ने की। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर सुरेश शर्मा रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 4 टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय स्वतंत्रता संग्राम रहा। केशवानंद और नीरज कुमार की जोड़ी पहले स्थान पर रही। मीनू कुमारी और गुरप्रीत सिंह को दूसरा और सुनिधि ठाकुर व अंशु की जोड़ी को तीसरा स्थान मिला।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर अनुप्रिया, प्रोफेसर दामोदर, प्रोफेसर नवीन, प्रोफेसर पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अर्चना, प्रोफेसर रंजू उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें