फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बस्सी इकाई के प्रधान बने कमल देव

Thu, 13 Feb 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बस्सी इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
-सहकारी समिति भवन बस्सी में हुई इकाई की बैठक
विज्ञापन

-सर्वसम्मति से आगामी तीन साल के लिए हुए इकाई के चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की इकाइयों की चुनावी प्रक्रिया के तहत बस्सी इकाई की बैठक सहकारी समिति भवन बस्सी में संपन्न हुई, जिसमें जिसमें कमल देव कौशल को प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष कमल देव कौशल की अध्यक्षता में हुए चुनाव के लिए नरोत्तम दत्त धीमान को चुनाव अधिकारी और चमन ठाकुर को सह चुनाव अधिकारी अधिकृत किया गया। कमल देव कौशल को प्रधान बनाया गया। इसके अलावा रतन लाल को वरिष्ठ उप प्रधान, बख्तावर सिंह को उप प्रधान, खुशी राम को सचिव, कुलवंत राय पाठक को वित्त सचिव, मुरारी दास को मुख्य सलाहकार, हरी राम को संगठन सचिव बनाया गया। इसमें अन्य कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए प्रधान और सचिव को अधिकृत किया गया। बैठक में चमन ठाकुर, नरोत्तम धीमान, कमल देव कौशल, मुरारी दास, हरी राम, खुशी राम ने पेंशनर की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनर की संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करके वार्ता के लिए बुलाए। ताकि लंबित मांगों पर विचार करके उनका निपटारा किया जा सकें। प्रदेश के पेंशनर में सरकार द्वारा मांगों को अनदेखा करने पर भारी रोष पनप रहा है। यदि समय रहते सरकार नहीं सुनती है तो पेंशनर को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उत्तरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी पूर्णतया जिम्मेवारी सरकार की होगी। इससे पहले दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश, राज्य महामंत्री हुकम सिंह ठाकुर, गोपाल दास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें