फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबाल, बैडमिंटन, मार्चपास्ट में कल्लर स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 113 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें घुमारवीं और झंडूता खंड की 11 उच्च पाठशालाओं से 113 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल खेल कराए गए।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष घुमारवीं उषा चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही कोटलू ब्राह्मणा पंचायत के प्रधान रोशन जमवाल भी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि कबड्डी में राजकीय उच्च पाठशाला गंगलोह विजेता और भपराल स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में कल्लर स्कूल विजेता और गंगलोह स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में कल्लर स्कूल विजेता और बलघाड़ स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में अंदरौली स्कूल विजेता और बाड़ी-मझेड़वां स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट और पूर्ण अनुशासन में राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर विजेता बनी। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्याध्यापक राकेश चौधरी, स्टाफ सदस्य, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें