फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्विज प्रतियोगिता काजल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व टीकाकरण सप्ताह पर बल्हसीणा में कार्यक्रम
विज्ञापन

एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता ने बल्हसीणा पंचायत में विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईशा ने की।
कार्यक्रम में डॉ. ईशा ने कहा कि विश्व टीकाकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सभी आयु वर्ग के लोगों को संक्रामक रोगों से सुरक्षित करना है। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष विश्व टीकाकरण सप्ताह की थीम हर पीढ़ी के लिए, टीके कारगर हैं रखी गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण बच्चों को घातक बीमारियों से बचाने के साथ-साथ समाज को भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वर्ष टीकाकरण के माध्यम से लाखों लोगों की जान बचाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सर्विक्स कैंसर से बचाव संभव है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2009 के बाद पोलियो का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, जो टीकाकरण अभियान की सफलता का परिणाम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें काजल ने पहला, अंजना देवी ने दूसरा तथा इंदुबाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रतिभा, आयुष विभाग के स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत सचिव तथा आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें