फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक माह से पेयजल संकट झेल रहा जुखाला पंचायत कार्यालय

Thu, 11 Jun 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, शौचालय पर भी लगा ताला
विज्ञापन

वाटर कूलर बना शोपीस, जल शक्ति विभाग ने दो दिन में समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। भीषण गर्मी के बीच ग्राम पंचायत जुखाला कार्यालय करीब एक माह से पेयजल संकट का सामना कर रहा है। स्थिति यह है कि पंचायत भवन में आने वाले लोगों को न तो पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है और न ही शौचालय की सुविधा मिल पा रही है। पंचायत कार्यालय में लगा वाटर कूलर भी पानी के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोग सबसे पहले ठंडे पानी की तलाश करते हैं, लेकिन पंचायत भवन में पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव सतीश कुमार ने बताया कि पिछले 26 दिनों से पंचायत भवन में लगे नल में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पानी की अनुपलब्धता के कारण शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी थी, जिसके चलते मजबूरी में शौचालय पर ताला लगाना पड़ा। सचिव ने कहा कि पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं और पानी न मिलने से उन्हें भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता निशांत कपूर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी में जेसीबी मशीन से कार्य के दौरान पंचायत भवन को जाने वाली पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग को इसकी शिकायत प्राप्त हुई है और आगामी दो दिनों के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें