फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया वेतनमान न देने पर भड़के कॉलेज प्राध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला(बिलासपुर)। कालेज प्राध्यापकों को नया वेतनमान ना देने पर कालेज प्राध्यापकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है।
इस मुद्दे पर हिमाचल राजकीय कालेज प्राध्यापक संघ जुखाला इकाई ने बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही कालेज की प्रधानाचार्य वंदना वैध के माध्यम से उपकुलपति हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय शिमला को ज्ञापन भेजा।
कालेज प्राध्यापक संघ जुखाला इकाई प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया की कालेज प्राध्यापक संघ ने कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उपकुलपति को ज्ञापन देकर यूजीसी का नया वेतनमान देने का आग्रह किया है। किसी भी स्तर पर इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कालेज प्राध्यापक संघ ने ज्ञापन देकर पुन: आग्रह किया है कि सरकार उनकी नया वेतनमान देने की मांग को पूरा करे। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों पर प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह के भीतर कोई निर्णय नहीं किया तो कालेज के सभी प्राध्यापक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
इसके अलावा जिला मुख्यालयों व राज्य सचिवालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कालेज के प्राध्यापक किसी भी कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें