-पंजगाईं स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
-19 पाठशालाओं की 223 छात्राओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड सदर की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में संपन्न हुईं। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में 19 पाठशालाओं की 223 छात्राओं ने भाग लिया।
सदर खंड खेल प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि कबड्डी में उच्च पाठशाला बौहट कसोल विजेता और नम्होल स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में जुखाला विजेता और दयोथ स्कूल की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में छकोह विजेता और हरनोडा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में हरनोडा विजेता और परोही उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ की टीम विजेता रही। चेस में उच्च पाठशाला सुंगल विजेता और दिग्थली उप विजेता रहा। चेस में दिग्थली की कशिश ने स्वर्ण, सुंगल की आरुषि, रितिका शर्मा ने रजत, सुंगल की नीलम, ज्योति और दिग्थली की रितिका ने कांस्य पदक हासिल किया। समापन समारोह में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर संजीव कौशल सहित अन्य उपस्थित रहे।