फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शरदोत्सव में जेपी नड्डा ने की मां दुर्गा की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेहंदी प्रतियोगिता में स्वीकृति, कृष्टि, सानिया रहीं अव्वल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के धौलरा मंदिर में शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना में चल रहे प्रसिद्ध शरदोत्सव में शुक्रवार की सांध्यकालीन आरती में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे। उन्होंने दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा की।
विज्ञापन

दूसरे नवरात्र पर दिन के समय सुंदरकांड पाठ का पाठन भी हुआ। संध्या के समय मां दुर्गा के शारदा रूप का बोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। दूसरे नवरात्र को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। इस पूजा को शिमला से आए पंडित सुधांशु शेखर भट्टाचार्य और उनके सहयोगी पुजारी सुशील कुमार ने विधिवत रूप से संपन्न करवाया। शरदोत्सव में दूसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुनीता शर्मा और अंजू राणा शामिल रहे। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजकीय मिडल स्कूल की स्वीकृति ने प्रथम, धौलरा पब्लिक स्कूल की अलीजा और ग्लोरी पब्लिक स्कूल की पावनी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर लखनपुर की शिवानी और डीएवी की अपर्णा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कन्या पाठशाला बिलासपुर की कृष्टि और डीएवी की सानिया ने संयुक्त रूप से प्रथम, डीएवी की छात्रा इशिता और महक ने संयुक्त रूप से द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर निहाल की खुशी और डीएवी की मोनिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रदान किए गए। इस अवसर पर मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, राम पाल, जस्सी, अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें