फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देवताओं ने किया भगवान विष्णु से अवतार लेने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में शुरू हुआ रामलीला मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आदर्श रामलीला नाटक समिति घुमारवीं की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्र की पहली संध्या पर रामलीला का मंचन शुुरू हुआ। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दिन देवताओं की ओर से भगवान विष्णु से अवतार लेने का आग्रह करना, नारद द्वारा कामदेव को हराना, विश्व मोहिनी स्वयंवर में नारद का शिवगणों द्वारा उपहास उड़ाना, क्रोधित होकर नारद का भगवन विष्णु को श्राप देना, रावण द्वारा कैलाश उठाने का प्रयास करना और रावण वेदवती के दृश्य दर्शाए गए। इसमें कलाकारों ने अपनी मेहनत का पूरा प्रदर्शन कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मुख्यातिथि ने भव्य आयोजन को लेकर समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रभु राम द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर और उनके आदर्शों को अपने जीवन में ढालने से ही सही मायनों में रामलीला के मायने सार्थक होते हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा आदि काल में लिखे गए इस काव्य में गृहस्थ जीवन जीने की सभी कलाएं आज भी प्रासंगिक हैं। माता-पिता की आज्ञा का पालन, भाइयों में प्रेम, ऊंच नीच से परे सभी वर्गों से प्रेम रखना और दुष्टों से दूरी सब कुछ रामायण में इंगित है। सभी को भगवान राम के जीवन के आदर्शों को अपनाना चाहिए। आयोजकों की ओर से सबसे पहले इस राम नाटक के जनक एवं प्रणेता प्रेम टेस्सू, कृष्णानंद शास्त्री और नीलाक्ष गुप्ता द्वारा बहुत समय पहले उनके द्वारा निभाए किरदारों को याद किया। इस रामलीला में विष्णु का अभिनय अभिषेक टेस्सू, लक्ष्मी राहुल राणा, नारद भुवनेश गौतम, ब्रह्मा रविंद्र शर्मा, इंद्र सुरेश धीमान, अग्निदेव सुशील उप्पल, वरुण जगरनाथ राणा, धरती अंकुर, कुबेर ज्योति शर्मा, यम मोहित शर्मा, वायु अभिषेक राणा, कामदेव जगरनाथ राणा, रंभा रविंद्र कुमार, शीलनिधि अरविंद कुमार, शिव राहुल उप्पल, नंदी केतन शर्मा, वेदवती विशाल शर्मा और रावण का किरदार ज्योति प्रकाश ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें