फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 337 स्कूलों में भर्ती किए जाएंगे मल्टी टास्क वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शिक्षा विभाग 337 मल्टी टास्क वर्कर की भर्तियां करने जा रहा है। लेकिन, अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जबकि शिक्षा उपनिदेशक एलिमेंट्री सुदर्शन कुमार ने जिला से प्रस्ताव सरकार और उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। पहले इन पदों की भर्ती रूल नंबर 12 के तहत की जानी थी। लेकिन अब इस भर्ती को रूल नंबर 18 के तहत किया जाना है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिले के बेरोजगारों के लिए राहत की खबर यह है कि शिक्षा विभाग में ही 337 पद मल्टी टास्क वर्करों के भरे जाने हैं। हालांकि इसके लिए जिला शिक्षा एलिमेंट्री उपनिदेशक सुदर्शन कुमार ने दो माह पहले से ही प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इन पदों पर रूल नंबर 12 के तहत भर्ती की जानी थी। लेकिन अब रूल नंबर 18 के तहत भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसके बारे में जानकारी मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें