फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता-नंदनगराव मुख्य सड़क बदहाल, कई जगह धंसे डंगे

Mon, 29 Jun 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे का बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता बाजार से नंदनगराव जाने वाली मुख्य सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे बने डंगे कई जगह धंस गए हैं, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा कमजोर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशाषी अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अभी जेजवीं तक पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही निर्माण कार्य पूर्ण होकर सड़क चालू होगी, उसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी मरम्मत कर दी जाएगी।गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता बाजार से नंदनगराव जाने वाली मुख्य सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे बने डंगे कई जगह धंस गए हैं, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा कमजोर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशाषी अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अभी जेजवीं तक पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही निर्माण कार्य पूर्ण होकर सड़क चालू होगी, उसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें