उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कुठेरन (जेजवी संकुल) में आयोजित अंतर
सरस्वती विद्या मंदिर कुठेरन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कुठेरन (जेजवीं संकुल) में अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समाजसेवी सर्वजीत सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में झंडूता उपमंडल के आठ स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। अंडर-14 लड़कियों के बैडमिंटन में जेजवीं विजेता रहा। अंडर-11 लड़कों की कबड्डी शिशु वर्ग में जेजवीं ने जीत दर्ज की। अंडर-14 लड़कों की कबड्डी बाल वर्ग में भी जेजवीं विजेता रहा। अंडर-14 लड़कों के बैडमिंटन में झंडूता ने जीत हासिल की। अंडर-11 लड़कियों की कबड्डी में झंडूता विजयी रहा। अंडर-14 लड़कियों की कबड्डी में झंडूता ने गेहड़वीं को हराया। अंडर-17 शतरंज के किशोर वर्ग में झंडूता ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ नशा विरोधी जागरूकता का प्रभावी माध्यम भी बनी।