फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में झंडूता कॉलेज विजेता

Thu, 14 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती हुई टीमें। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में क्लस्टर लेवल इंटर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

झंडूता, श्री नयना देवी, बिलासपुर कॉलेज के खिलाड़ियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आईक्यूएसी की ओर से क्लस्टर लेवल इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय झंडूता, श्री नयना देवी और बिलासपुर कॉलेज ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने किया। प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में बहुत योगदान है। यह केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को लाभान्वित करता है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर कॉलेज ने झंडूता को 44 रनों से पराजित करखिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलासपुर कॉलेज के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। टीम के लिए शिवांश ने 21 और ऋषभ ने 14 रनों का योगदान दिया। झंडूता कॉलेज के गेंदबाज आदित्य, आर्यन ने दो-दो विकेट और रोहित एवं निशांत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झंडूता कॉलेज की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी। आदित्य ने टीम के लिए सर्वाधिक 11 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर कॉलेज के लिए सुजल ने दो, अमानत, नीतीश और नरेश ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बबीता ने अंशिका चौधरी को, तृषा शर्मा ने कंचन को, आरती ठाकुर ने तनुजा को और प्रियंका ने जागृति को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में तृषा ने बबीता को 21-14, 21-17 से और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में प्रियंका ने आरती को 21-17, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में झंडूता कॉलेज की त्रिशा ने बिलासपुर कॉलेज की प्रियंका को 21-17, 21-12 से हराकर विजेता का खिताब जीता। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल मुकाबलों के पहले सेमीफाइनल में झंडूता कॉलेज की त्रिशा, बबीता ने बिलासपुर कॉलेज की प्रियंका, शिवानी को 21-12, 21-18 और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर कॉलेज की तनुजा एवं आरती ने श्री नयना देवी जी कॉलेज की कंचन एवं अंशिका को 21-16, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय झंडूता की त्रिशा शर्मा, बबीता ने बिलासपुर कॉलेज की तनुजा, आरती को 21-19, 19-21 और 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कटवाल ने सभी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर झंडूता कॉलेज से टीम इंचार्ज प्रो. बिहारी लाल, प्रो. अर्चना, श्री नयना देवी कॉलेज से प्रो. पंकज, बिलासपुर कॉलेज से प्रो. श्रवण, आईक्यूएसी सेल की सदस्य डॉ. रितु, कॅरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की कन्वीनर डॉ. नम्रता, प्रो. अमित, डॉ. नवेंदु, डॉ. सोनिया, प्रो. अनुप्रिया, प्रो. अंजू, डॉ. रजनी, प्रो. रोहिणी, प्रो. सोनिका, प्रो. मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें