बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की बिलासपुर इकाई का सम्मेलन लुहणू स्पोर्ट्स कांपलेक्स बिलासपुर में आयोजित किया गया। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जावेद अख्तर को जिला अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष, अजय कुमार, पूनम देवी को सचिव, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह को कैशियर, किशोरी लाल को मीडिया समन्वयक और अशोक कुमार जिला समन्वयक बनाया गया है। इसमें जिले के 150 आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया।
इसमें सभी ने सरकार के सामने मांग रखी कि कर्मचारियों को उनसे संबंधित विभाग में मर्ज किया जाए और कंपनी प्रथा को समाप्त किया जाए। इसके अलावा समान कार्य के लिए समान वेतन मिले। जिला कार्यकारिणी का चुनाव सीमा संख्यान राज्य कानूनी सलाहकार की अध्यक्षता में करवाया गया।