फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में उठीं बिजली-पानी और राजस्व की शिकायतें, 15 दिन में निपटारे के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत राजकीय उच्च पाठशाला लद्दा के प्रांगण में 25वें जन मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत मैहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा, कुठेड़ा, मोरसिंघी, पटेर, भल्सवाएं और तल्याणा के लोगों की समस्याओं और मांगों को सुना गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने स्कूल परिसर में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत पौधा लगाया। इसके बाद विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का जायजा लिया। जनमंच में 54 शिकायतें आईं। मंत्री ने 15 दिन में इनका निपटारा करने के आदेश दिए। प्री जनमंच में आईं 34 शिकायतों और 14 मांगों का निपटारा कर दिया गया। लोगों ने बिजली, पानी, बंदरों और सड़क आदि की समस्याएं उठाईं। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया, जबकि अन्य समस्याओं का आगामी 15 दिन में निवारण करने के अधिकारियों को आदेश जारी किए। इस अवसर पर विभिन्न 38 प्रमाण पत्र बनाए गए और 441 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ सीधा संवाद करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जनमंच कार्यक्रम सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जनमंच का उद्देश्य लोगों की शिकायतों को समय पर हल करना, सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं की आम जनता को जानकारी देना और उनकी शिकायतों व मांगों का घरद्वार पर निपटारा करके लाभान्वित करना है।
विज्ञापन

कहा कि जिले में 317 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 37 पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें सदर विधानसभा क्षेत्र की 10, घुमारवीं की 12, श्री नयनादेवी जी में 5 और झंडूता की 10 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। जो लोग जल जीवन मिशन के तहत कवर नहीं हुए हैं, उनके लिए एशियन विकास बैंक की सहायता से जिले में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से 13 पेयजल योजनाएं प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय विकास बैंक की सहायता से श्री नयनादेवी में लगभग 67 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। नाबार्ड के तहत जिले में 18 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिन पर 98 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
राज्य में 1688 करोड़ रुपये की लागत से बागवानी के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण युवाओं को बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की ओर एशियन विकास बैंक की सहायता से एचपी शिवा प्रोजेक्ट कार्यान्वित किया जा रहा है। बिलासपुर में तलवाड़ा, लंजटा, कोठी मझेड़ और तलहेट में 50 हेक्टेयर भूमि पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से 4 क्लस्टर स्थापित किए गए हैं जिस पर 7 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इन क्लस्टरों के माध्यम से 180 बागवानों को लाभान्वित किया गया है।
बॉक्स
20 लाभार्थियों को दिए गैस चूल्हे और सिलिंडर
जल शक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 20 लाभार्थियों को गैस चूल्हे और सिलिंडर वितरित किए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 कन्याओं के लिए 12 हजार रुपये प्रति कन्या की दर से एफडी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की 8 मेधावी छात्राओं को 5 हजार रुपये प्रति छात्रा की दर से और सशक्त महिला योजना के तहत 7 छात्राओं को 5 हजार रुपये प्रति छात्रा की दर से राशि वितरित की।
इस अवसर पर विधायक सदर सुभाष ठाकुर, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, एसडीएम राजीव ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें