आराध्य देव बाबा नाहर सिंह जी के धौलरा मंदिर में जागरण का आयोजन हुआ। इसमें भजन गायक अभिषेक और सुरेश संधू ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया।
जागरण की शुरूआत अभिषेक ने गणेश वंदना से की। उसके बाद उन्होंने बजिया मनाई लैणां..., आई पुज्जे मंदरा तेरे..., अम्मा सूखदी जगराता..., संगता खड़ी दरबार दर्शन दे बाबा..., चिट्टे कपड़े घोड़े री सवारी..., निके-निके सौणे-सौणे..., लै बगलामुखी दा नाम..., दसो बाबा जी..., वे मनमोनया बालक नाथा..., मोहन से दिल क्यों लगाया है..., निंदरे पारे-पारे..., अज पगता दे मेले हो... और मैं नचना श्याम दे नाल... आदि भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि पंडाल में बैठे श्रद्धालु नाचने के लिए मजबूर हो गए।
इसके बाद सुरेश संधू ने शिव नाम से है जगत में उजाला..., मेरी शेरावाली आजा..., मोर सवारी आ मेरे बाबा... और बाबे दे मंदरा नू गड्डी... आदि भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जागरण में अमन त्रिवेदी (ऊना वाले) ने मनमोहक झांकियों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। साथ ही अभिषेक डोगरा, रिशु शर्मा, रोहित कुमार और गोगी बैंड ने जागरण में संगत की। इस अवसर गुलाब सिंह ठाकुर, अनीश ठाकुर, राहुल, आशा ठाकुर, मनीषा ठाकुर, चंद्रकांता ठाकुर, कामिनी शर्मा, निशु, कर्ण चंदेल और अनिल शर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।