फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से हाईवे पर लगा पांच घंटे से अधिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर का मुख्य चौराहा हो या नैनीताल हाईवे रात को भले ही चौड़ा दिखाई देता हो, मगर दिन निकलने के साथ ही अतिक्रमणकारियों की जद में आकर ये तंग हो जाता है। जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग जाता है। रविवार को भी पांच घंटे से अधिक देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नगर का मुख्य चौराहा और नैनीताल हाईवे किनारे ठेले और फड़ वाले अपना सामान जमाना शुरू कर देते हैं। नगर के मुख्य चौराहे और निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर, हाईवे पर अहरो तिराहे, ब्लाक कार्यालय के पास से केमरी तिराहे तक अतिक्रमणकारियों का हाईवे के दोनों ओर जबरदस्त कब्जा रहता है। जिसके कारण हाईवे किनारे खरीदारी करने वालों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो जाती है। ऐसे में हाईवे की यातायात व्यवस्था चरमराने लगती है। रविवार को दोपहर 12 बजे हाईवे पर गन्ना, धान ओर लकड़ी आदि की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरने से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों के पहिये थमने शुरू हो गए। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हाईवे पर जाम लगने की सूचना पर मुख्य चौराहे, केमरी तिराहे आदि स्थानों पर पहुंचकर पुलिस ने पांच बजे तक जाम को खुलवाकर यातायात को सामान्य कराया। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन अगर इन अतिक्रमणकारियों पर सुबह से ही शिकंजा कसना शुरू कर दे तो शायद दिन में जाम ही न लगे। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव ने बताया कि जाम लगते ही पुलिस तुरंत ही एक्टिव हो गई थी और जाम को खुलवाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें