फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को देंगे मदद : गंगा राम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दिल्ली में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए टॉवर लाइन शोषित जागरूकता मंच के किसानों ने जुखाला में बैठक की। पंजैतन के अध्यक्ष गंगाराम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर, उपप्रधान हरी सिंह ठाकुर, सचिव विक्रम ठाकुर, सदस्य रंजीत सिंह ठाकुर, बालक राम धीमान, काला राम, इंद्र सिंह, रोशन लाल रोसी, शशि शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन रतन लाल ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए जा रहे आंदोलन को मदद दी जाएगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के ट्रांसमिशन लाइन प्रभावित अन्य किसानों से भी अपील की है कि किसान जन आंदोलन का समर्थन करें। आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने के लिए मंच की राज्य कमेटी ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे पेट्रोल पंप जुखाला के नजदीक बैठक बुलाई है। इसमें राष्ट्रीय मंच के सदस्य भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें