फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अधिकारों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी : मोहिल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलेभर में विशेष अभियान चला रहे हैं। इसके तहत लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत फटोह गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
झंडूता खंड के प्रधान अमरनाथ मोहिल्ला के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को अपने अधिकारों को समझने के बारे में बताया जा रहा है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला महामंत्री नंदलाल आचार्य ने बताया कि भारत रतन डॉक्टर भीम राव आंबेडकर ने अपना सारा जीवन शोषित, वंचित और तिरस्कृत समाज के उत्थान के लिए लगाया है। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए सबसे अहम शिक्षित और जागरूक होना आवश्यक है। आंबेडकर ने भारत के संविधान में दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाने, सामाजिक व्यवस्था में जोड़ने के लिए कानून बनाए हैं, लेकिन हैरानी का विषय है कि लोगों को इसके बारे में आज भी ज्ञात नहीं है। यही कारण है कि अज्ञानता के कारण यह वर्ग आज भी पिछड़ता जा रहा है। नंद लाल आचार्य ने बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा जन-जन को जागरूक करने के लिए लिए विभिन्न समितियों और उप समितियों का गठन कर गांव-गांव और घर-घर जा रहा है। लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताकर उनमें चेतना जगाई जा रही है ताकि वे हर मंच पर अपने अधिकारों को लेने के लिए सक्षम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडूता खंड के प्रधान अमरनाथ मोहिल्ला ने बताया कि यह खुशी की बात है कि लोग उनकी बातों पर अमल कर रहे हैं। समाज में जागरूकता आ रही है। इसी कड़ी में शिक्षित युवाओं को समाज के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा। सामाजिक न्याय को प्राप्त करने के लिए समाज में उन लोगों को जोड़ा जाएगा, जो समाज में निस्वार्थ भाव से समय दें सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें