- राजस्व विभाग ने 23 अक्तूबर को शुरू किया था अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व विभाग ने जिले में मंगलवार शाम तक 1764 इंतकाल के मामले निपटाए। इनमें सबसे ज्यादा 590 इंतकाल सदर क्षेत्र में किए गए। इसके अलावा घुमारवीं में 417,झंडूता में 229 इंतकाल के मामले सत्यापित किए गए।
प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश अनुसार जिले में राजस्व विभाग ने 23 अक्तूबर को इंतकाल अभियान शुरू कर दिया था। हालांकि इस बीच बिलासपुर में मुख्यमंत्री का दौरा भी हुआ, इसमें भी राजस्व अधिकारियों की व्यस्तता रही। बावजूद इसके अधिकारियों ने देर रात तक कार्य किया और इंतकाल के मामले निपटाए। 26 और 27 अक्तूबर को तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने 542 मामले निपटाए और इसके बाद सोमवार को 518 मामले निपटाए। मंगलवार को 700 के करीब मामले निपटाए गए। उधर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में मंगलवार शाम तक कुल 1764 इंतकाल के मामले निपटाए गए हैंं। 590 इंतकाल सदर क्षेत्र में किए गए। इसके अलावा घुमारवीं में 417,झंडूता में 229,श्री नयना देवी जी में 182,कलोल में 62, नम्होल में 36,भराड़ी में 248 मामलों का सत्यापन हुआ।