फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 16 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में बिलासपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए 16 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12 वीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। साक्षात्कार में केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21-37 आयुवर्ग के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 14,500 रुपये से लेकर 18,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवार अनिवार्य दस्तावेजों सहित 16 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार रोजगार कार्यालय के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण कर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी के बिलासपुर अधिकारी से फोन नंबर 9816813693 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें