अंतरराष्ट्रीय सेंट्रल ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने पहला मैच जीत लिया है। भारतीय टीम ने तजाकिस्तान 43-40 गोल के अंतर से हराया। इस जीत में टीम में शामिल हिमाचल के दोनों खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 21 मई तक ओपन सेंट्रल हैंडबॉल प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष टीम में बिलासपुर की मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने नर्सरी के हितेन और सुमित को बेहतरीन खेल के लिए बधाई दी। हैंडबॉल संघ ऊना के अध्यक्ष रिहान दुबे, सचिव मुनीश राणा, दिनेश, संजीव, कृष्ण कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी हमीद खान, कर्ण चंदेल ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।