फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ट्रैफिक सिस्टम ने पहले दिन काटे 42 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के बस अड्डा चौक के दोनों ओर लगाए गए इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से मंगलवार को पहले दिन 42 चालान किए गए हैं। जिला पुलिस की ओर से 1 फरवरी से व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं अब बस अड्डा चौक से यातायात नियमों की अवहेलना करके गुजरने वालों के ऑटोमेटिक चालान हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा तीन तरह के ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेल्मेट के 24 घंटे ऑनलाइन ई-चालान होते हैं। वहीं बिलासपुर के बस अड्डा चौक पर लगाए गए इस सिस्टम ने 1 फरवरी से कार्य करना शुरू कर दिया है। वहीं अब जैसे ही वाहन चालक ने यातायात के नियमों उल्लंघन किया वैसे ही चालान जरनेट होकर सीधे मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिये पहुंच जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर में मंगलवार को पहले दिन 42 चालान हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को संदेश नहीं जाएगा उसे भी सिस्टम कवर करेगा और उस मामले में वह चालान शीघ्र कोर्ट को भेज दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस सिस्टम के प्रति जागरूक हो जाएं। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से एनएच पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें