फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला अस्पताल में दिसंबर से शुरू होगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बनाई जा रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब। संवाद
विज्ञापन
एक हीजगह होंगी सभी प्रमुख जांचें, लैब का निर्माण कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन

अस्पताल की क्रस्ना लैब और सरकारी लैब का भी होगा विलय
एचएलएच करेगी लैब को संचालित, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये कीलागत से तैयार हो रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब दिसंबर से शुरू हो जाएगी। लैब का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस लैब को एचएलएल लाइफ केयर की ओर से संचालित किया जाएगा। अब एचएलएल ही इस लैब में उपकरण स्थापित करेगा।
लैब के शुरू होने के बाद 100 से अधिक टेस्ट की जांच यहां हो सकेगी। लैब का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। पांच स्वास्थ्य ब्लाॅकों में संचालित सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के मरीजों की जांच के लिए सैंपल इस लैब में आएंगें। क्षेत्रीय अस्पताल के आईपीडी भवन की तीसरी मंजिल पर पुराने नेत्र वार्ड में इंटीग्रेटेड पब्लिक लैब बनाई जा रही है। वार्ड को लैब की आवश्यकता अनुसार विकसित किया गया है। इस लैब के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मरीजों को एक ही स्थान पर जरूरी टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इस लैब में मरीजों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, आरटीपीसीआर समेत अन्य सभी गैर संचारी रोगों समेत करीब 100 तरह की जांचों की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में अस्पताल में चल रही सरकारी और क्रस्ना लैब को भी इसी लैब में मर्ज कर दिया जाएगा। सरकारी लैब में रिजेंट की आपूर्ति नहीं होने से अधिकतर टेस्ट नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मरीज परेशान है। मरीजों के टेस्ट का बोझ सरकार की ओर से अधिकतर क्रस्ना लैब पर पड़ गया है। लोगों को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। मरीजों को जांच के लिए दो से तीन बार लगातार आना पड़ रहा है। इसके अलावा कई ऐसे महत्वपूर्ण टेस्ट हैं, जो क्रस्ना लैब में नहीं हो रहे हैं। मरीजों को उन्हें कराने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। इंटीग्रेटेड पब्लिक लैब बनने के बाद मरीजों की यह समस्याएं खत्म हो जाएगी और एक छत के नीचे महत्वपूर्ण टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि लैब का सिविल कार्य पूरा हो गया है। अब एचएलएल की ओर उसमें उपकरण लगाए जाएंगे। दिसंबर तक लैब को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें