फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में ट्रैफिक, फुटपाथ और पार्किंग दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
घुमारवीं में यातायात व्यवस्था के निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम गौरव चौधरी। संवाद
विज्ञापन
त्योहारों को लेकर एसडीएम ने शहर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन

येलो लाइन पार्किंग जोन को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद को दिए आदेश
नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। घुमारवीं एसडीएम गौरव चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के मुख्य बाजार, सड़कों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों और वाहन चालकों को निर्देश दिए कि फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए, ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो। नगर परिषद को भी आदेश दिए गए कि येलो लाइन पार्किंग जोन को व्यवस्थित किया जाए और खाली जगहों पर उचित पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए कुछ मार्गों पर वाहनों को डाइवर्ट करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि भीड़-भाड़ से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के खुलने के बाद अब हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, पालमपुर और कांगड़ा जैसे शहरों से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दिवाली के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। प्रशासन इस चुनौती से निपटने के लिए पहले से ही तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएसपी विशाल वर्मा, थाना प्रभारी अमित चौधरी, तहसीलदार शिवानी भारद्वाज, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने जनता से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और नियमों का पालन करें, ताकि त्योहारों का माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें