फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड का कूड़ा उठाने के बजाय नगर परिषद ने लगा दी आग

विज्ञापन
घुमारवीं में सीर खड्ड किनारे जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
खड्ड किनारे कूड़ा जलाने से उठा धुआं, पर्यावरण को नुकसान की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर खड्ड की बदहाल स्थिति और जलस्रोत के आसपास फैले कूड़े को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। कूड़ा उठाकर उचित निस्तारण करने के बजाय दिनदहाड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इससे आसपास धुआं फैल गया। कूड़े में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य सामग्री होने के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सोमवार को प्रकाशित खबर में सीर खड्ड के आसपास जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे और पानी में जा रही सीवरेज को लेकर नगर परिषद और जलशक्ति विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद कूड़ा उठाने के बजाय उसे आग के हवाले करने की कार्रवाई सामने आई। सीर खड्ड के किनारे कूड़ा जलाए जाने से राख और जलने के बाद बचे अवशेषों के बारिश या पानी के साथ जलस्रोत में पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सीर उत्सव के माध्यम से चार साल से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जलस्रोत के समीप कूड़ा जलाना इस अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ बोले, कर्मचारी को नहीं दिए थे निर्देश

नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही नगर परिषद की ओर से किसी कर्मचारी को कूड़ा जलाने के निर्देश दिए गए थे। यदि किसी कर्मचारी या ठेकेदार ने कूड़ा जलाया है तो मामले की जांच करवाई जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें