फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल और जुखाला सब्जी मंडी का एपीएमसी चेयरमैन ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नम्होल मंडी की मरम्मत के लिए छह लाख का टेंडर जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन सतपाल वर्धन ने बुधवार को नम्होल और जुखाला सब्जी मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि नम्होल सब्जी मंडी की मरम्मत के लिए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने भी कहा था, जिसके बाद करीब छह लाख रुपये का टेंडर जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चेयरमैन ने जुखाला सब्जी मंडी का भी दौरा किया। बताया कि इस सीजन में जुखाला और नम्होल मंडी से अब तक करीब 150 टन लहसुन दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिल रहे हैं। पिछले वर्ष जहां लहसुन का भाव 110 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम था, वहीं इस बार कीमत 160 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जिससे उत्पादकों को सीधा लाभ मिल रहा है। कहा कि एपीएमसी किसानों की उपज के बेहतर विपणन और मंडियों में सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंडियों के सुदृढ़ीकरण के साथ किसानों को उनकी फसलों का बेहतर मूल्य दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें