झंडूता में विधायक जेआर कटवाल को ज्ञापन सौंपते जल रक्षक संघ के सदस्य।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने कोसरियां और जड्डू में लोगों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में विकास को गति मिली है। चार सालों के कार्यकाल में कोरोना संकट होने के बावजूद सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। जनमंच जैसा बड़ा कार्यक्रम लोगों के लिए काफी कारगर सिद्ध हुआ है। कोरोना संकट फिर से पैदा होने की वजह से अभी जनमंच कार्यक्रमों को बंद रखा है, लेकिन जैसे ही संकट खत्म होगा जनमंच कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी।
जनमंच के माध्यम से जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इससे जनता को घरद्वार पर सहूलियत मिली है। कटवाल ने कोसरियां के जयश्रीदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राम परिवार की मूर्तियों की स्थापना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन अभिषेक चंदेल, बाइस चेयरमैन शेर सिंह, किसान मोर्चा के राज्य प्रवक्ता परवेश शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा और एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल चौहान के साथ ही अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।