राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्लर में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सफाई करते स्वंय स
क्षमताओं को निखारने और नए रोजगार क्षेत्रों की ओर अग्रसर होने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्लर के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कई गतिविधियां हुईं। दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी से की। इसके बाद योगाभ्यास एवं परेड का अभ्यास किया गया। जिससे अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति की भावना को बल मिला।
प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया। दिन के बौद्धिक सत्र में सहायक जन संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों को कॅरिअर काउंसलिंग, आधुनिक कोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को तकनीकी युग में अपनी क्षमताओं को निखारने और नए रोजगार क्षेत्रों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम अधिकारियों में बलवंत ठाकुर और कांता शर्मा ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी साझा की । इस अवसर पर स्वयंसेवियों की सक्रियता एवं अनुशासन की सराहना की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्लर में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सफाई करते स्वंय स