फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पनोह स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों को जागरूक होकर अपराध का विरोध करने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


घुमारवीं थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सके। साथ ही पुलिस की अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय खुद और अपने परिवार वालों को हेलमेट का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं से बचने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के झांसे में न आएं और न ही फैलाएं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। नशे के सौदागर बच्चों को नशे की लत लगाने में लगे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से दूर रहने, उनका पता लगने पर तुरंत अपने घर, स्कूल अध्यापकों और पुलिस को इसकी जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें