फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल में विद्युत सुरक्षा पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत मंडल ने पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। विद्युत मंडल बिलासपुर के अंतर्गत कामधेनु हितकारी मंच नम्होल में पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्युत बोर्ड के कंसलटेंट अनुराग पराशर ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विद्युत सुरक्षा, सौर ऊर्जा जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमाणित विद्युत उपकरणों को ही बाजार से खरीद कर प्रयोग में लाएं। बिजली गिरने की स्थिति में सहित बरसात के मौसम में पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाना चाहिए। आम तौर पर ग्रामीण इलाकों में लोग अपने पालतू जानवरों को घरों के नजदीक बिजली के खंभों से बांध देते हैं जो कि एक लापरवाही का कारण है। सुरक्षा के प्रति सावधानी ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली के अनाधिकृत प्रयोग और चोरी पर विभिन्न प्रकार की सजाओं के प्रावधान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सेक्शन 126 के अंतर्गत बिजली के अनाधिकृत प्रयोग पर भारी राशि चुकानी पड़ती है। सेक्शन 135 के अंतर्गत सीधी चोरी, क्षतिपूर्ति राशि के साथ जेल की सजा का प्रावधान है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए कामधेनु हितकारी मंच के सचिव जीतराम कौंडल ने बोर्ड का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें