फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी में महिलाओं को दी पोषक आहार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाल विकास विभाग झंडूता के तत्वावधान में पोषण मेले का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बाल विकास विभाग झंडूता के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना वृत्त सुन्हाणी में पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता वृत्त सुन्हाणी की पर्यवेक्षिका रीना कुमारी ने की।
विज्ञापन

मेले में व्यंजनों और संतुलित आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। वृत्त सुपरवाइजर रीना कुमारी ने उपस्थित लाभार्थियों को गर्भावस्था के दौरान खाए जाने वाले पोषक आहार की जानकारी दी। उन्होंने मोटे अनाज, दूध, मौसमी फल खाने की सलाह दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन देवी ने उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से लेकर 6 साल तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी। इस अवसर पर नीलम, रीना, अंजना, हेमलता, कमलेश, पुष्पलता, मीना देवी, मीना ठाकुर, तृप्ता देवी, रीता, सुनीता, रचना देवी, संध्या देवी, नीलम, अंजना, अनीता शर्मा, संतोष, वंदना देवी, मीरा देवी, सोमा देवी, पवना देवी, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी सहित गांव की अन्य महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित महिलाओं को 5 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में हर माह वजन और लंबाई मापदंड करने के लिए केंद्र में भेजना सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखकर कुपोषण का पता लगाकर बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें