फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किसानों को दी कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग योजनाओं की जानकारी

Thu, 21 Nov 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत धार टटोह में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित कृषि विभाग,पशुपालन विभाग व किसा
विज्ञापन
-धार टटोह पंचायत में आयोजित हुई किसान गोष्ठी
विज्ञापन

-किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए किया प्रोत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। कृषि विभाग की ओर से आतमा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत धार टटोह में एक दिवसीय किसान गोष्ठी हुई। इस दौरान लोगों को कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग, पशुपालन विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वह किस प्रकार विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। लोगों को विस्तृत रूप से बकरी पालन और सूअर पालन योजना के बारे में बताया गया। साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से विशेष रूप से पशु बीमा के बारे में किसानों को बताया और उन्हें पशुओं का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद किसानों को आतमा परियोजना के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले आदान के बारे में जानकारी दी। किसान सलाहकार समिति की अध्यक्ष सीमा चंदेल ने प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कम लागत में किसान अधिक पैदावार ले सकते हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुंदर राम, डॉ. प्रदीप शर्मा (पशुपालन विभाग) मोनिका कपिल (उद्यान विभाग) आत्मा परियोजना से निखिल, शुभम, मनीष और कृषि विभाग से बलबीर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें