फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तथ्यों को जाने प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहे हैं नड्डा : बंबर

Thu, 21 Nov 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-18 होटलों को अपने दोस्तों को सौंपने का बयान भी पूरी तरह से भ्रमित करने वाला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर धरोहरों को संभालने में असफल रहने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद बंबर ठाकुर ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
बंबर ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा बिना गहराई में गए, बिना तथ्यों से परिचित हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। यह आश्चर्यजनक है कि नड्डा जैसे बड़े नेता केवल सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास कर रहे हैं। नड्डा और भाजपा के अन्य नेताओं को अब यह स्वीकार करना होगा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को बागडोर सौंपी है, यह बात भाजपा के नेताओं को हजम नहीं हो रही। ठाकुर ने नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर कर दी है। इस मामले का अंतिम निर्णय आना बाकी है। लेकिन नड्डा इतनी जल्दबाजी में हैं कि वे बिना अंतिम फैसले के ही नकारात्मक बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने कहा कि नड्डा का 18 होटलों को अपने दोस्तों को सौंपने का बयान भी पूरी तरह से भ्रमित करने वाला है। यह मामला अभी विचाराधीन है और भाजपा को इसमें कोई रोक नहीं है। अगर वे चाहें तो इन होटलों पर कब्जा करने के लिए प्रतियोगिता में आ सकते हैं। नड्डा जैसे सम्मानित पद पर बैठे व्यक्ति को अपने आरोपों को तथ्यों और साक्ष्यों के साथ स्पष्ट करना चाहिए, न कि बिना किसी आधार के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें