फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिमला में बांटे जाएंगे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं में डियारा स्कूल प्रंजय ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

घुमारवीं तहसील स्तर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की अन्विका प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रांतीय स्तर का पुरस्कार वितरण समारोह 8 जून को गायत्री चेतना केंद्र गुसान मैहली शिमला में होगा।
इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता शिरकत करेंगे। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रांतीय स्तर की मेरिट सूची में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डियारा के पांचवीं के प्रंजय ने पहला, भानुप्रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 10वीं में नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा घुमारवीं की अंकिता शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार की उमा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय स्तर में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला की शिवानी ने प्रथम वर्ष में दूसरा स्थान हासिल किया।
घुमारवीं तहसील स्तर की वरियता सूची में पांचवीं कक्षा में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की अन्विका ने पहला, हवाण स्कूल के हार्दिक ने दूसरा और नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा के अवनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी में एसवीएम घुमारवीं के परिवर्तन ने पहला, हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं की कृतिका ने दूसरा और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के अदविक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा में नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा की अनन्या ने पहला, हिम सर्वोदय स्कूल के ऋषि मल्होत्रा ने दूसरा और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की परिधि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के आरल ने पहला, हवाण स्कूल के सूरज ने दूसरा और एसवीएम घुमारवीं की वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। नवमी में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की वैष्णवी ने पहला, यशस्वनी ने दूसरा और एसवीएम स्कूल की गौरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं में नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा की वंशिका ने पहला, मिनर्वा स्कूल के अवध ने दूसरा और अक्षत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं कक्षा में एसवीएम स्कूल के पारस ने पहला, दिवांशी ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में मां संतोषी आईटीआई लुहारवीं के विनेश ने पहला, डंगार स्कूल की अक्षिता ने दूसरा और मां संतोषी आईटीआई के आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें